गणतंत्र दिवस 2024, मुख्य अतिथि

26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75th गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2024, मुख्य अतिथि के रूप मे फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आ रहे है। वह इस भव्य कार्यक्रम मे शामिल होने वाले फ़्रांस के छटे नेता होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्येक्रम कर्तव्य पथ पर होगा।

गणतंत्र दिवस 2024, मुख्य अतिथि का पूरा दौरा

इमैनुल मैक्रों गुरुवार (25 जनवरी) को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। इस यात्रा की शुरुआत फ़्रांस के राष्ट्रपति राजस्थान से करेंगे जो की गुलाबी शहर के नाम से मशहूर है। वहाँ पर वह आमेर का किला, हवा महल, और जंतर मंतर जाएंगे। फ़्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर मे करीब छह घंटे रुकने का प्रोग्राम है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो मे भी हिस्सा लेंगे। और कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर होटल ताज रामबाग़ पैलेस मे बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फ़्रांस के राष्ट्रपति का काफिला गुरुवार करीब ढाई बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा और उसी दिन रात आठ बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगा। दिल्ली पहुँचने पर जंतर मंतर से रोड शो शुरू होगा ओर उसके बाद बातचीत का दुआर शुरू होगा प्रधनमंत्री ओर फ्रनके के राष्ट्रपति के बीच।

बातचीत के मैहत्वपूर्ण मुद्दे

सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के नेताओ के बीच काफी अहम मुद्दों पर बातचीत होनी है। जिसमे डिजिटल क्षेत्र, रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, ओर भारतीय छात्रों के लिय वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने सहित और भी कुछ अहम मुद्दे शामिल है। इस दौरान उम्मीद है की बातचीत के दौरान फ़्रांस के 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान और तीन स्कारपीन पनडुब्बियों की खरीद के भारतीय प्रस्ताव पर भी चर्चा हो। सूत्रों के मुताबिक ये प्रस्ताव की बातचीत सही दिशा मे आगे बढ़ रही है।

एभी ये पूरी तरह से साफ नहीं है की इस प्रस्ताव की एभी घोषणा होगी या नहीं। मन जा रहा है के पीएम मोदी और फ़्रांस के राष्ट्रपति यूक्रेन युद्ध, हमास इजराइल संघर्ष और लाल सागर के हालत के बारे मे भी बातचीत कर सकते है।

रात्री भोज

गणतंत्र दिवस के समारोह मे शामिल होने के बाद फ़्रांस के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन मे आयोजित होने वाले राष्टीय भोज मे शामिल होंगे। जो की भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  की ओर से आयोजित किया जायगा। उसके बाद शुक्रवार शाम 7 बजकर 10 मिनट पर दोनों राष्ट्रपति बैठक करेंगे। और उसी दिन रात मे 10 बजकर 5 मिनट पर फ़्रांस के राष्ट्रपति दिल्ली से फ़्रांस के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Comment